देश के 20 प्रदूषित शहरों में पटना भी शामिल
पटना (मुकुंद सिंह )राज्य विधानसभा में सहकारिता मंत्री आलोक कुमार मेहता ने भाजपा के नंदकिशोर यादव के प्रश्न के उत्तर में स्वीकार किया कि देश के 20 प्रदूषित शहरों में पटना भी है। मगर प्रदूषण मुक्ति के लिए अनेक उपाय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वह समय भी आने वाला है ,जब देश में प्रदूषण मुक्त शहरों में पटना का भी नाम अंकित होगा।

मेहता ने बताया कि 15 वर्षों में आधुनिक, पुराने डीजल वाहनों के परिचालन को प्रतिबंधित करने तथा 2000 सीसी से ऊपर के नए लग्जरी वाहनों का पंजीकरण रोकने के उपाय किए जा रहे। उन्होंने कहा कि पटना के पांच प्रखंडों पटना सदर, दानापुर, फुलवारी, मनेर तथा फतुहा के ईंट भट्ठों को सुरक्षा तकनीकी पर आधारित उत्पाद तकनीक में 31अगस्त 2016 तक परिवर्तित करने का निर्देश दिया गया है।
देश के 20 प्रदूषित शहरों में पटना भी शामिल
ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम हेतु वाहनों में उपयोग किए जाने वाले उच्च तीव्रता के प्रेशर हॉर्न के उपयोग तथा बिक्री पर रोक लगाई गई है। रात के समय लाउडस्पीकर बैंड तथा बाजा डीजे के उपयोग पर भी रोक लगा दी गई है।
मंत्री ने कहा कि जागरूकता बड़ा अभियान है। प्रदूषण मुक्ति के लिए जागरुकता अभियान चलाया जाएगा गया है। मेहता ने स्वीकार किया की वायु गुणवत्ता का अनुश्रवण नियमित रुप से होता है। वायु में छोटे-छोटे धूल कणों की आद्रता मानक से अधिक पाई गई है, मगर अन्य प्रदूषक निर्धारित मानक के अधीन पाए गए है।
देश के 20 प्रदूषित शहरों में पटना भी शामिल
उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में वायु मंडल का तापमान कम होने के कारण धूल कण वायुमंडल की निचली परत में आ जाते हैं। परिणामत: वायु में 2.5कणों की मात्रा अधिक हो जाती है। मेहता ने कहा कि फरवरी तथा मार्च 2016 में पटना की हवा में धूल कणों की मात्रा में कमी पाई गई है।
उन्होंने कहा कि प्रदूषण मुक्ति के लिए राज्य में अवैध ढंग से चल रहे 300 से अधिक ईट भट्ठा का संचालन बंद करा दिया गया है। आसपास के क्षेत्रों के लिए भठ्ठो की स्थापना हेतु अनापत्ति प्रमाणपत्र देना बंद कर दिया गया है। बालू तथा भवन निर्माण सामग्री के ढोने तथा निर्माण में पूरी तरह ढक कर रखने के लिए निर्देश दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications