बेगूसराय में प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों ने पकड़ा, प्रेमिका बोली- चल, अब कर शादी

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने सुनसान जगह पर एक साथ पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद दोनों पर शादी करने का दवाब बनाया गया, लेकिन प्रेमी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। प्रेमी के शादी से इनकार करने पर प्रेमिका भड़क गई और धमकी भरे लहजे में कहा कि वह कैसे शादी नहीं करेगा, देखती हूं। गांव की पंचायत ने तब दोनों की शादी कराने का फैसला किया और शादी करा दी गई।

Panchayat gets lover and girlfriend married after being caught together in Begusarai

बेगूसराय के पीरनगर गांव का मामला
दैनिक जागरण की खबर के मुताबिक, मामला बेगूसराय जिले के छौड़ाही ओपी क्षेत्र के पीरनगर गांव का है। यहां देर रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने सुनसान जगह पर एक साथ देख लिया और उसे पकड़ा लिया। पकड़ा गया युवक खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर पश्चिमी निवासी सुरेंद्र महतो का 21 वर्षीय पुत्र किशन कुमार है। जबकि, युवती पीरनगर निवासी निर्मला कुमारी (18) है। दोनों सजातीय हैं। फिर तो गांव वालों ने दोनों की जमकर क्‍लास ली। उनके माता-पिता को भी बुलावा भेजा, लेकिन वे नहीं आए।

प्रेमिका के आग्रह के बाद पंचायत ने लिया शादी का फैसला
स्‍थानीय लोगों की पंचायत ने प्रेमिका के आग्रह पर दोनों की शादी कराने का फैसला किया। इस बाबत दोनों के परिजनों को भी सूचित किया। वहीं स्थानीय पुलिस व प्रशासन को भी सूचना दी गई। रात भर हंगामा होता रहा, लेकिन पुलिस-प्रशासन की टीम नहीं पहुंची। दोनों के परिजन भी नहीं पहुंचे। इसके बाद सोमवार की सुबह अमारी पंचायत के सरपंच एवं गणमान्य लोगों ने प्रेमी-प्रेमिका का विवाह सोमवार की सुबह पांच बजे स्थानीय चौफेर शिव मंदिर में कराने का फैसला किया। इसके अनुसार ग्रामीण महिलाओं ने मंगल गीत गाए। गांव के पुरुषों ने वर पक्ष की रस्म अदा की।

पत्नी को विदा करा ले गया अपने घर
खास बात यह है कि पकड़े जाने के बाद प्रेमी शादी करने से इनकार करने लगा। इसपर प्रेमिका भड़क गई। उसने प्रेमी को खबरदार करते हुए कहा कि 'तुम कैसे शादी नहीं करेगा, देखती हूं। प्रेमिका ने वहां मौजूद लोगों को दोनों के बीच की बातचीत, तस्वीरें आदि दिखाकर शादी का दबाव बनाया। ग्रामीणों ने उसका साथ दिया। अंतत: प्रेमी सामाजिक दबाव के आगे झुकते हुए शादी कर पत्नी को विदा करा अपने घर ले गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+