लालू ही नहीं बल्कि नीतीश पर भी लगे हैं चारा घोटाले का दाग

करीब 1 हजार करोड़ रुपये के चारा घोटाले ने बिहार की सियासत में भूचाल आ दिया है। चारा घोटाले के मुख्य अभियुक्त श्याम बिहारी सिन्हा ने कोर्ट को दिए अपने बयान में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू नेता शिवानंद तिवारी का नाम लिया। सिन्हा ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने चारा घोटाले का कुछ हिस्सा नीतीश कुमार को भी दिया जो उस समय समता पार्टी चला रहे थे। सिन्हा ने बताया कि उन्होंने चारा घोटाले में से 1 करोड़ रुपए नीतीश को 1994 में चुनाव लड़ने के लिए दिया था।
घोटाले के मुख्य आरोपी ने नीतीश को पैसा दिए जाने की बात कही थी। बाद में सीबीआई ने सबूत को अभाव में आरोपियों की सूची से नीतीश कुमार और जेडीयू नेता शिवानंद तिवारी का नाम लिस्ट से हटा दिया था। बाद में इस मामले पर कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है, जिस पर सुनवाई करते कोर्ट ने 22 नवंबर तक सीबीआई को रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है। गौरतलब है कि शिवानंद तिवारी पहले लालू की पार्टी में थे, लेकिन बाद में वह नीतीश के साथ आ गए। लालू के सजा के ऐलान के अब नीतीश कुमार को भी डर सता रहा है। शायद उनका यही डर उन्हें आज-कल कांग्रेस की वंदना करने के लिए मजबूर कर रहा है। चारा से बेचारा होने के डर की वजह से वह कभी मनमोहन सिंह की तो कभी राहुल गांधी की प्रशंसा कर रहे हैं।
गौरतलब है कि चारा घोटाले में लालू प्रसाद यादव को सजा मिलने के बाद राबड़ी देवी ने भी नीतीश के इस मुद्दे को उठाया था। राबड़ी ने कहा कि जिस घोटाले के लिए लालू को दोषी ठहराया गया है, उसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी नाम था। उन्होंने सवाल उठाया कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है? वही लालू को 5 की जेल होने से उत्साहित भाजपा ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर भी आशंका जता दी है।












Click it and Unblock the Notifications