बिहार विधानसभा में पास हुए नीतीश कुमार, मिला 140 विधायकों का समर्थन
पटना। बिहार में नीतीश सरकार ने आज विधानसभा में विश्वास मत की सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा को पास कर ली है। बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पक्ष में कुल 143 में से 140 मत पड़े। वहीं विपक्ष ने सदन से वाकआउट कर दिया। जिसके बाद विश्वासमत का फैसला लॉबी डिविजन के तहत हुआ।

इस विश्वासमत में एक अहम बात यह हुई कि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के समर्थक नरेंद्र सिंह और वृषिण पटेल ने भी नीतीश कुमार के पक्ष में अपना मत डाला। गौरतलब है कि इन दोनों विधायकों कप विधानसभा की सदस्यता खत्म होने का खतरा मंडरा रहा था।
विश्वासमत प्रस्ताव के दौरान सत्ता और विपक्षियों के बीच जमकर बहसबाजी हुई। एक तरफ जहां नीतीश कुमान ने भाजपा की दिल्ली की हार पर चुटकी ली तो वहीं भाजपा ने नीतीश पर अति महत्वाकांक्षा के चलते गठबंधन तोड़ने की बात कही।
भाजपा नेता नंदकिशोर ने आरोप लगाया कि बिहार की दुर्दशा के लिए नीतीश जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि लालू नीतीश के सलाहकार बन गये हैं, जिसके चलते बिहार में एक बार फिर से जंगल राज वापस आ गया है।












Click it and Unblock the Notifications