नीतीश ने बिहार में तंबाकू को कर दिया टैक्स फ्री

nitish kumar
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में तंबाकू उत्पाद के टैक्स फ्री कर दिया है। बिहार सरकार ने चबाने वाले तंबाकू या खैनी को कर से मुक्त करने का फैसला लिया है। सरकार ने राज्य में खाने वाले तंबाकू की खेती करने वाले किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए यह कदम उठाया है। बिहार सरकार के एक अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तंबाकू की खेती करने वाले किसानों के आग्रह पर खैनी को कर मुक्त रखने का फैसला लिया है।

किसानों ने नीतीश कुमार को बताया कि यह उत्पाद उनकी आजीविका का मुख्य आधार है, लेकिन इसे जब्त किया जाता है और कराधान किया जाता है और जुर्माना वसूला जा रहा है। अगर इसे कर मुक्त कर दिया जाए तो उनकी परेशानी खत्म हो जाएगी।उत्तर बिहार में समस्तीपुर और वैशाली जिले के किसानों के लिए तंबाकू एकमात्र नगदी फसल है। इसे बड़े तादात पर उगाया जाता है। इन तंबाकू को किसान असम, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, झारखंड और मध्य प्रदेश में बेचते है। ऐसे में उ्नहें अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा कर के रुप में सरकार को देना होता है।

गौरतलब है कि तंबाकू सेवी वयस्कों पर वैश्विक सर्वेक्षण के मुताबिक बिहार में हर दूसरा वयस्क खैनी का आदी है। राज्य में 63 प्रतिशत पुरुष और 35 प्रतिशत महिलाएं इसका सेवन करती हैं। सरकार ने किसानों के आग्रह पर अब खाने वाले तंबाकू यानी की खैनी को बिहार में कर मुक्त कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+