बिहार के स्कूलों में छात्राओं को फ्री में सैनिटरी पैड बांटे जायेंगे
पटना। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्कूली छात्राओं के लिए एक विशेष सुविधा की शुरुआत करने का ऐलान किया है। नीतीश कुमार ने सभी स्कूलों में लड़कियों को सैनिटरी नैपकिन पैड बांटना का ऐलान किया है।

नीतीश कुमार ने इस योजना को सफल बनाने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं को बेहतर गुणवत्ता की सैनिटरी पैड्स बांटने के लिए आगे आने को कहा है। उन्होंने कहा कि इस योजना में 30-40 करोड़ रुपए का खर्चा आयेगे जिसे सरकार स्वयंसेवी संस्थाओँ के साथ मिलकर पूरा वहन करेगी।
नीतीश ने एक मीडिया वर्कशॉप में हेल्थ विमिन ऐंड डिवेलपमेंट विषय पर बोलते हुए इस योजना का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सरकार 10 लाख स्वयंसेवी समूहों की मदद से इस योजना को लागू करेगी। उन्होंने कहा कि तीन लाख समूह पहले ही इस काम के लिए तैयार हो गए हैं।
नीतीश कुमार ने कहा कि हमें एक सर्वे में इस बात की जानकारी दी गयी कि अगर कोई लड़की बारहवीं क्लास तक पढ़ी है तो वह बाल विवाह, भ्रूणहत्या और लैंगिक भेदभाव जैसे मुद्दों से खुद लड़ने में सक्षम होती है। ऐसे में उनकी सरकार इन लड़कियों के लिए हर गांव में स्कूल खोलने की योजना पर काम करेगी साथ ही उन्हें सभी मूलभूत सुविधायें मुहैया करायेगी।












Click it and Unblock the Notifications