आतंक से जुड़ा तार तो नीतीश ने कहा इशरत जहां नहीं है 'बिहार की बेटी'
पटना। डेविड हेडली के खुलासा के बाद इशरत जहां को बिहार की बेटी कहने वाले नीतीश कुमार अपने बयान से पलट गए हैं। जो नीतीश अब तक इशरत जहां को बिहार की बेटी बता रहे थे अब उनका कहना है कि उन्होंने कभी ऐसा कहा ही नहीं। नीतीश कुमार ने सफाई देते हुए कहा है कि इशरत को मैंने कभी बिहार की बेटी नहीं कहा है। उन्होंने कहा कि जिन लोगो ने मेरे मुंह में ये बात डाली है उन पर मैं कार्रवाई करूंगा। Hate Story of Bihar: अस्पताल के कूड़ेदान के पास सोयी महिला

आपको बता दें कि डेविड हेडली ने पूछताछ के दौरान इशरत जहां को लश्कर से जुड़ी आत्मघाती हमलावर बताया है। मुंबई पर 26/11 हमले की जांच में सरकारी गवाह बने डेविड हेडली ने ये खुलासा किया था कि इशरत जहां लश्कर की आत्मघाती हमलावर थी। जिसके बाद से नीतीश कुमार का विरोध शुरु हो गया था। इसके बाद बीजेपी ने नीतीश कुमार और जेडीयू पर जमकर निशाना साधा था।
वहीं जेडीयू की सहयोगी आजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने नीतीश कुमार का साथ दिया था। उन्होंने इशरत जहां पर नीतीश के बयान को सही करार देते हुए कहा था कि नीतीश जी ने जो भी कहा वो सही था। उन्होंने कहा था कि इशरत जहां बिहार की बेटी है।












Click it and Unblock the Notifications