बम ब्‍लास्‍ट पीडि़तों से मिलने पटना जाएंगे नरेंद्र मोदी

Narendra Modi to visit Patna again on November first
अहमदाबाद। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी पटना रैली में मारे गये और घायल व्‍यक्तियों के परिजनों से मिलने के लिए 1 नवंबर को बिहार आएंगे। वह अगले दिन पीडि़तों से मिलेंगे। जेडीयू ने मोदी की इस यात्रा का विरोध करते हुए कहा है कि वह प्रदेश का माहौल खराब कर रहे हैं, जब तक वह यहां भी सांप्रदायिक दंगे नहीं करवा देते तब तक शांत नहीं बैठेंगे।

गौर हो कि 27 अक्‍टूबर को पटना के गांधी मैदान में हुई 'हुंकार रैली' के दिन आठ सीरियल बम ब्‍लास्‍ट हुए, जिसमें 8 लोग मारे गये, 80 से ज्‍यादा लोग घायल हो गये थे। धमाकों के पीछे इंडियन मुजाहिदीन का हाथ हैं।

हुंकार रैली में कोई बड़ी दुर्घटना भाजपा नेताओं की सक्रियता और समझदारी के कारण भी टल गयी। गांधी मैदान में लाखों की भीड़ उपस्थित थी। ऐसे में भगदड़ मचने की स्थिति में हजारों लोग मारे जा सकते थे। भाजपा के नेताओं का कहना है कि ऐसी स्‍थिति न आने पाये अत: हमने रैली रद्द नहीं की।

अब 8 नवंबर को होने वाली बहराइच रैली में भी आतंकी हमले की आशंका जताई जा रही है, जिससे कि राज्‍य सरकार को उनकी सुरक्षा के लिए और बेहतर प्रबंध करने होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+