अपहरण दो वर्ष पहले अब स्कूल छात्रा का कंकाल मिला
मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में दो साल पहले जिस स्कूली छात्रा का अपहरण कर लिया गया था उसका कंकाल मिला है। दो वर्ष पहले छात्रा नवरूणा का अपहरण हुआ था। लेकिन अपहरणकर्ताओं तक नहीं पहुंच सकी। अब नवरूणा इस दुनिया में नहीं है इसकी पुष्टि कंकाल मिलने से हो गई है। जानकारी के मुताबिक नवरूणा की हत्या कर दी गई थी।

इस पूरे मामले की जांच सीबीआई कर रही थी। सीबीआई के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी नवरूणा के पिता को दे दी है। मुजफ्फरपुर के पुलिस अधिकारियों ने कंकाल की डीएनए जांच करा लेने के बाद इसकी पुष्टि कर दी है।
नवरूणा के पिता अतुल्य चक्रवर्ती औऱ मां मैत्री चक्रवर्ती का कहा कहना है कि सीबीआई के अधिकारियों ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी है। अब नवरूणा के पिता और माता मुख्य दोषियों को गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं जिन्होंने उनकी बेटी की बेहरहमी से हत्या की थी।
सवाल तो यहां छिपा है
गौर करने वाली बात है कि मुजफ्फरपुर के एक निजी विद्यालय की 7वीं कक्षा की छात्रा नवरूणा का उसके घर से 18 सितंबर 2012 को उस समय अपहरण कर लिया गया था जब वह अपने घर में सोई हुई थी। इससे सबसे बड़ा सवाल यहीं से उठ खड़ा हुआ है कि अपहरणकर्ता कोई करीबी हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications