चुनाव प्रचार करने बिहार जायेंगे मुलायम-अखिलेश
पटना (मुकुंद सिंह) बिहार विधानसभा चुनाव में सपा उम्मीदवारों के लिए वोट मांगने जनता के बीच मुलायम सिंह यादव और यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जा रहे हैं। सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नैयर आजम ने जानकारी देते हुए बताया कि सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव और सीएम अखिलेश सिंह यादव के बिहार में चुनावी दौरे का कार्यक्रम जल्द ही बता दिया जायेगा।
पढ़ें- बिहार में सपा की साइकिल चलने से पहले चेन टूटी
मुस्लिम वोट और बीफ मुद्दा छेड़ेगा बिहार में सियासी अखाड़ा
रैली की डेट अभी तय नहीं हुई है। मुलायम और अखिलेश का चुनावी कार्यक्रम का दिन तय किया जा रहा है। सपा की चुनावी रैलियों में यूपी से सपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगने की पूरी संभावना है।
आपको बताते चले कि इससे पहले भी उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्री चुनाव प्रचार में हिस्सा लेने के लिए बिहार आ चुके हैं। पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में जनता से वोट डालने की अपील कर रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications