बिहार: घर में घुसकर तीन लोगों पर किया हथौड़े से हमला, मां-बेटे की हुई दर्दनाक मौत

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां अपराधियों ने घर में घुसकर मां-बेटे और बहू पर हथौड़े से हमला किया। इस घटना में जहां मां-बेटे की मौके पर मौत हो गई वहीं उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है। घर में घुसकर हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बता दें कि घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के खांजहांपुर गांव के बभनटोली की है।

Mother-daughter killed with hammer in Begusarai

बताया जाता है कि 40 वर्षीय मुकेश सिंह अपनी मां आंगनबाड़ी सेविका उषा देवी और पत्नी रत्ना देवी के साथ अर्धनिर्मित मकान में सोया हुआ था। इसी दौरान देर रात अपराधियों ने तीनों के सिर पर लगातार हथौड़े से वार कर जख्मी कर दिया। इस घटना में मुकेश सिंह और उसकी मां उषा देवी की मौके पर मौत हो गई, जबकि मुकेश सिंह की पत्नी रत्ना देवी किसी तरह भागकर घर से बाहर चली गई और बेहोश होकर गिर गई। अपराधियों ने रत्ना देवी को भी मरा हुआ समझकर छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए।

बाद में बेहोशी की हालत में पुलिस ने इलाज के लिए निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रथनदृष्ट्या मामला जमीन विवाद का लग रहा है। पुलिस ने शक के आधार पर पड़ोसी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+