पटना में नीतीश कुमार के 'लापता' होने के जगह-जगह लगे पोस्टर, CAA पर मौन रहने पर साधा निशाना
पटना। बिहार के पटना शहर में रातोंरात लगे पोस्टरों के जरिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा गया है। पूरे पटना शहर में बिहार के सीएम नीतीश कुमार के लापता और अदृश्य होने के पोस्टर लगाए गए है। इन पोस्टरों में नागरिकता संशोधन बिल और नैशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस (एनआरसी) पर नीतीश कुमार के मौन रहने पर भी निशाना साधा गया है। ये पोस्टर किसने लगाया है यह स्पष्ट नहीं है क्योंकि पोस्टर में किसी पार्टी, संगठन या व्यक्ति का जिक्र नहीं है।
Recommended Video

बिहार के मुख्यमंत्री के लापता होने के पोस्टर आरजेडी कार्यालय समेत पटना के वीरचंद पटेल मार्ग और एयरपोर्ट रोड में अलग-अलग जगहों पर लगे है। पोस्टर्स मंगलवार सुबह-सुबह लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बन गए। पटना में सीएम की गुमशुदगी की पोस्टर को लेकर पुलिस समेत स्थानीय प्रशासन भी सकते में है। वहीं, सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ लगे इस पोस्टर पर आरजेडी की प्रतिक्रिया सामने आई है। आरजेडी विधायक एज्या यादव ने कहा कि उनकी पार्टी इस तरह की ओछी हरकत नहीं करती। ये आरजेडी को बदनाम करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस मामले की जांच करनी चाहिए।
फिलहाल अभी यह पता नहीं चला है कि पोस्टर किसने लगवाए हैं। बता दें कि पिछले दिनों नीतीश कुमार की जेडीयू ने संसद के दोनों सदनों में नागरिकता संशोधन बिल (CAB) के पक्ष में वोट किया। इसको लेकर पार्टी के अंदर ही विरोध के स्वर उठने लगे। जेडीयू उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर, महासचिव पवन शर्मा और गुलाम रसूल बलियाबी ने इस बिल का विरोध किया था। हालांकि खुद नीतीश कुमार ने आधिकारिक रूप से इस बिल को लेकर कुछ नहीं कहा है।












Click it and Unblock the Notifications