बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने की हत्या

पटना। बिहार में दरिंदो ने पहले नवविवाहिता बेटी के साथ छेड़खानी की और जब पिता ने विरोध किया तो उसे पीट पीटकर मार डाला। घटना बेनीबाद ओपी क्षेत्र के भगवतपुर गांव की है। मामले में मृतक की बेटी के बयान पर छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

पढ़ें- सीधी-सादी लड़की को कॉलगर्ल लिखकर फेसबुक पर किया पोस्ट

Murder

ओपी प्रभारी ने बताया कि सभी आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। मृतक की बेटी ने बताया कि वह मवेशी के लिए घास लाने संजय राय के खेत में गई थी। इसी बीच संजय वहां आ पहुंचा और उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास करने लगा।

पढ़ें- हुस्न के जाल में फंसा कर राहगीरों को लूटतीं लड़कियां

लेकिन वह किसी तरह वहां से भाग कर घर पहुंच कर परिजनों को सारी कहानी बताई। तब उसके पिता संजय के घर पहुंच गये और दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते संजय के पक्ष में आधा दर्जन लोग आ धमके और उन पर लाठी डंडे से हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही पिता ने दम तोड़ दिया।

पत्नी को जहर देकर की हत्या

नगरा ओपी थाना क्षेत्र के अरमां गांव में ही देर शाम पति ने पत्नी को जहर दे कर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतिका के प्रति रविंदर सिंह का पुत्र नीरज सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

घटना का कारण व्यवसाय करने के लिए नीरज सिंह अपनी पत्नी रंजू देवी से मायके से रुपए मांगने का दबाव अक्सर दे रहा था। जिस बात की जानकारी रंजू देवी ने अपने पिता और भाई को दी। आये दिन घर में कलह होती, जिस पर पति रंजू की पिटाई कर देता। जब रंजू ने पैसे लाने से साफ मना कर दिया तो उसने पत्नी को जहर देकर मार डला।

मृतिका के भाई राजेश सिंह ने अपने बहन के पति को नामजद कराते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। रंजू देवी के दो पुत्र हैं जो एक 6 वर्षीय शुभम एवं 8 वर्षीय रजत कुमार ।घटना के संबंध में प्राथमिकी के दौरान मृतिका के भाई राजीव सिंह ने कहा कि मेरी बहन की शादी 2004 में हुई थी लगभग 5 साल तक ये सूरत की किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। जो छोड़ कर अपने गांव आ गया था और गांव पर ही व्यवसाय करने के लिए पैसे की मांग अपने पत्नी को दवाब देकर ससुराल से मांग रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+