जीतन राम मांझी के लिये अब भी खुले हैं महागठबंधन के द्वार
पटना (मुकुंद सिंह)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने चुनाव की तारीखें घोषित होने के अगले दिन गुरुवार को एक बार फिर हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी को सत्ताधारी महागठबंधन में आने का न्योता दिया।
पढ़ें- समधी के घर अपमान नहीं सहन कर पाये मुलायम!
रघुवंश प्रसाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मांझी को कुछ नहीं देने वाली है। पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, ‘मांझी को हमलोगों ने ही मुख्यमंत्री बना दिया था, लेकिन वे अलग हो गए। अगर मांझी लौटना चाहते हैं तो महागठबंधन में लौट आएं, क्योंकि भाजपा उन्हें कुछ नहीं देने वाली है।
सिंह ने कहा, "हम लोगों के पास मांझी मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की बात कर रहे थे और अब भाजपा वालों ने उन्हें न तो मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया और न ही ज्यादा सीट देने वाली है।"
उल्लेखनीय है कि 12 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में राजद, जनता दल (युनाइटेड) और कांग्रेस के महागठबंधन का घटक है, जबकि ‘हम‘ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का घटक है।













Click it and Unblock the Notifications