लव गुरु मटुनाथ और उनकी जूली आम आदमी पार्टी में

Matuknath, Julie
पटना। आम आदमी पार्टी को ज्वाइन करने की होड़ इस कदर मची हुई है, कि जिसे देखो आम आदमी बनना चाहता है। तमाम सेलेब्रिटीज के बाद अब ऐसे लोग भी आप ज्वाइन कर रहे हैं, जो कभी टीवी चैनलों की सुर्ख‍ियां बने थे। इसी शृंखला में अब पटना के जाने माने लव बर्ड्स प्रो. मटुकनाथ और उनकी प्रेमिका शिष्या जूली भी आप में शामिल होने जा रही हैं।

आप के क्रियाकलापों से आकर्षित होकर 'लव गुरु' के नाम से चर्चित प्रोफेसर मटुकनाथ और उनकी प्रेमिका शिष्या जूली ने भी आप की सदस्यता ग्रहण करने की घोषणा की है। उन्होंने यहां तक कहा कि अगर पार्टी उन्हें मौका देगी, तो वे पटना सहिब से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरेंगे। मटुकनाथ ने कहा कि उनकी आप के नेताओं से बात हुई है और संभावना है कि 16 से 18 जनवरी के बीच वे आप की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ लोसभा चुनाव लड़ेंगे मटुनाथ

पटना विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मटुकनाथ कहते हैं कि आप के नेता सोमनाथ से उनकी बात हुई है। चुनाव लड़ने की मंशा पर प्रोफेसर कहते हैं कि आप में वे काम करने और समाजसेवा करने के लिए शामिल हो रहे हैं, चुनाव लड़ना उनकी प्राथमिकता नहीं है। लेकिन अगर पार्टी उन्हें टिकट देती है, तो चुनाव जरूर लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वे पटना साहिब के सांसद 'बिहारी बाबू' (शत्रुघ्न सिन्हा) के खिलाफ चुनाव मैदान में उतर सकते हैं।

इधर, पार्टी ज्वाइन करने को लेकर उत्साहित जूली कहती हैं कि प्रोफेसर साहब पूरी तरह आप के अनुकूल हैं। "मटुक जी को न पैसे का लालच है और न ही पद का। इन्हें न समाज का भय है और न कानून का। ये अपनी निष्ठा से काम करते हैं और इन्हें कोई प्रलोभन देकर अपने निर्णय से भटका नहीं सकता।" अपनी शिष्या जूली के साथ प्रेम संबंध को बेहिचक स्वीकार कर 'लव गुरु' के नाम से प्रसिद्घ हुए मटुकनाथ ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल से प्रभावित होकर उन्होंने अपनी हमसफर जूली के साथ आप की सदस्यता ग्रहण करने का विचार किया है। आगे देखें मटुकनाथ-जूली के निजी पलों का वीडियो।

<center><iframe width="100%" height="450" src="//www.youtube.com/embed/KJO1gxm0kwI" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+