आपत्तिजनक हालत में दिखे लड़का-लड़की, ग्रामीणों ने जबरन करवा दी शादी
सुपौल। बिहार के सुपौल जिले में ग्रामीणों ने एक प्रेमी जोड़े की मंदिर में जबरदस्ती शादी करवा दी। दरअसल, ग्रामीणों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। इसके बाद ग्रामीण उन्हें मंदिर ले गए और जबरन दोनों को शादी के बंधन में बांध दिया।

क्या है पूरा मामला
मामला सुपौल के करजाइन थाना क्षेत्र का है। एक गांव में रहने वाले एक युवक का पड़ोसी की युवती से प्रेम संबंध था। दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे और अक्सर चोरी छिपे मुलाकात करते थे। इसी दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बन गए। लड़के ने लड़की से शादी का वादा किया और कई बार दोनों के बीच संबंध बने।

ग्रामीणों ने मंदिर में करवाई शादी
जानकारी के मुताबिक, सोमवार की शाम प्रेमी युगल गांव में ही थे। ग्रामीणों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीण दोनों पकड़कर सीधा गांव के एक मंदिर में ले गए। यहां जबरन दोनों की रीति-रिवाज के साथ शादी करा दी।

लड़के ने कहा- सिर्फ मोबाइल पर बात होती थी
लड़की ने कहा कि युवक पिछले कई सालों से शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बना रहा था। लेकिन शादी नहीं कर रहा था। वहीं, लड़के का कहना है कि वह लड़की को केवल एक साल से जानता था। उससे सिर्फ मोबाइल पर बात होती थी।












Click it and Unblock the Notifications