पटनाः किराया लेने पहुंचे मकान मालिक को किराएदार ने दिखाया उसकी पत्नी का अश्लील वीडियो
पटना। बिहार की राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ में मकान मालिक और किराएदार के बीच हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मकान मालिक जब किराएदार से किराया मांगने पहुंचा तो उसने ऐसा वीडियो दिखा दिया, जिससे मकान मालिक स्तब्ध रह गया। बीते मंगलवार को इस पीड़ित मकान मालिक ने अपनी पत्नी के साथ थाने में पहुंचकर किराएदार के खिलाफ न्याय की गुहार लगाई।

दरअसल मकान मालिक का किराएदार कुछ दिनों से किराया देने में आनाकानी करने लगा था। इसको लेकर मकान मालिक ने कई बार टोका भी था। इसी बीच एक दिन मकान मालिक ने किराए के लिए दबाव बनाया तो किराएदार ने उसकी पत्नी का एक वीडियो दिखाया, जिससे मकान मालिक स्तब्ध रह गया।
मकान मालिक की पत्नी ने पुलिस को शिकायत के दौरान बताया कि किराएदार दीपक कुमार ने पहले उसे प्रेमजाल में फंसाया और फिर जबरन शारीरिक संबंध बना लिया। शारीरिक संबंध बनाते वक्त किराएदार ने वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ किराएदार ने कई बार जबरन शारीरिक संबंध बना लिया।
जब पीड़िता का पति दीपक से बकाया किराए लेने पहुंचा तो मकान मालिक को उसकी पत्नी का वीडियो दिखाकर धमकी दी कि अगर किराया मांगा तो यह वीडियो वायरल कर देगा। पीड़ित दंपती ने पुलिस को बताया कि किराएदार ने वीडियो डिलीट करने के लिए दस लाख रुपए की मांग भी की है। थानेदार रफीकुर्रहमान ने बताया कि लिखित शिकायत पर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications