लालू के प्रति दीवानगी, सजा मिलते ही समर्थक की मौत, एक अनशन पर

सारण जिले में एक लालू भक्त ने अन्न-जल त्याग दिया है। मुजफ्फरपुर के सरैया प्रखंड अंतर्गत बसंतपुर गांव के निवासी 70 वर्षीय बंतीलाल साह की गुरुवार को मौत हो गई। साह के परिजनों के मुताबिक वह गुरुवार को टीवी पर समाचार देख रहे थे, जैसे ही लालू को पांच वर्ष कारावास की सजा सुनाई गई, उनकी हृदय गति थम गई। ग्रामीणों के मुताबिक वह लालू के जबरदस्त समर्थक थे। सारण जिले के डटरा पुरसैली गांव के निवासी रामा राय लालू के जेल जाने से इतना आहत हैं कि उन्होंने अन्न-जल त्याग दिया है।
पान की दुकान चलाने वाले राय का कहना है कि जब तक वह जेल जाकर लालू से नहीं मिल लेंगे, तब तक अन्न-जल नहीं ग्रहण करेंगे। राय के परिजनों ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार को न्यायालय ने लालू के खिलाफ जैसे ही सजा सुनाई, वह फफक कर रो पड़े और अन्न-जल त्याग दिया। उल्लेखनीय है कि चारा घोटाले के एक मामले में केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने लालू के खिलाफ पांच वर्ष कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा 25 लाख रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है। वर्तमान समय में लालू रांची की एक जेल में हैं।












Click it and Unblock the Notifications