लालू को सता रहा है बीजेपी डर ,कहीं ये लोग मेरे और राबड़ी में तलाक न करवा दे
पटना (मुकुन्द सिंह) राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को अब बीजेपी से डर लगने लगा है। डर इस बात की है कि कहीं बीजेपी वाले मेरे और राबरी के बीच तलाख तो नहीं करवानी की चाल चल रहे हैं। लेकिन लालू यादव ने भी यह साफ-साफ कह दिया है कि बीजेपी चाहे राबड़ी को कितना भी भड़काये लेकिन हम कभी भी एक दूसरे से अलग नहीं हो सकते हैं। हम लोग एक साथ ही रहेंगे।

आपको बताते चलें कि उक्त बातें लालू यादव ने बिहार में चल रहे "बंगले" के नाम की सियासी घमासान को देखते हुए कहा। साथ ही उन्होंने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सुशील मोदी अब निम्न स्तरीय राजनीति करने पर तुले हुए हैं। जिसके जरिए अब वो मेरे और राबड़ी के बीच तलाक करवाना चाहते हैं।
लेकिन वो इस मंसूबे में कभी कामया नहीं हो सकते हैं। क्योंकि मेरे और राबड़ी का रिश्ता एक जन्म का नहीं जनम-जनम का है, जिसे कोई भी ताकत अलग नहीं कर सत्ता है। वही लालू प्रसाद यादव ने अपने डर को लेकर कहा कि वो अपनी पत्नी राबड़ी देवी के आवास में पूरे परिवार के साथ बहुत ही सुख और शांति के साथ जीवन यापन कर रहे हैं।
और उन्हें किसी भी बंगले या आवास की आवश्यकता नहीं है। राबड़ी देवी की आवास में लालू के साथ उनके बच्चे भी बेहद शालीनता के साथ रहते हैं। इसलिए लालू ने कहा कि मेरा पूरा परिवार एकजुट है और वह एक साथ रहना ज्यादा पसंद करता है।
लालू से लेकर तेज तक सभी को पसंद है रावड़ी के हाथ की रोटी
आपको बताते चलें की लालू प्रसाद यादव से लेकर उनके दोनों बेटे तेजस्वी और तेज प्रताप को राबड़ी देवी की हाथ की रोटी बहुत पसंद है। राजद के एक विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लालू के दोनों बेटे तेजस्वी और तेज प्रताप जब तक अपने मां के हाथो से बने खाना नहीं खाते हैं उन्हें सुकून नहीं मिलता है। जब भी वह कहीं बाहर जाते हैं तो अपने मां के हाथों से बने खाने को पैक कर ले जाते हैं, और रास्ते में खाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications