कांग्रेस से हाथ मिलाएंगे लालू, कहा सोनिया हैं महान

सूत्रों की मानें तो लालू प्रसाद यादव की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बिहार के राजनीतिक हालात पर विस्तार से बात हुई है। कांग्रेस के साथ गठबंधन के सवाल का जवाब देते हुए लालू ने कहा कि राहुल गांधी हो या कांग्रेस किसी और को पीएम पद की उम्मीदवारी के लिए तय करे, ये उनका अधिकार है लेकिन कांग्रेस से हम समझौता करेंगे।
गौरतलब है कि पिछले चुनाव में कांग्रेस ने बिहार में अकेले ही चुनाव लड़ा था। पार्टी के जानकार मानते है कि लालू के सात हाथ मिलाकर उनकी पार्टी की छवि कमजोर होती है। ऐसे में पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एकला चलो का फैसला किया था। अगर उनका ये मन इसबार भी बना रहा तो लालू की हसरत पूरी नहीं हो पाएगी।












Click it and Unblock the Notifications