खास बनी 'आम' की लड़ाई, लालू ने कहा पहला हक है मेरा

पटना। इसी साल के अंत में बिहार में विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में चुनाव की तैयारियों के बजाए बिहार की राजनीतिक पार्टियों के प्रमुख आम और लीची की लड़ाई लड़ रहे हैं। हर कोई उस खास आम पर अपना हक जताने पर लगा हुआ है।

lalu prasad-nitish

पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आम पर पहरा बिठाया तो अब आरजेडी सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव उस आम पर अपना हक जता रहे हैं। अब तक जो लड़ाई नीतीश और जीतन राम मांझी के बीच चल रही थी अब उसमें लालू भी कूद पड़े हैं। लालू ने कहा कि सीएम निवास परिसर में लगे फलों के पेड़ मैंने और राबड़ी ने लगाए थे, इसलिए इन फलों पर पहला अधिकार मेरा है।

बिहार विधानसभा चुनाव: नीतीश, लालू, राबड़ी नहीं लड़ेंगे चुनाव !

आपको बता दें कि ये खास आम कहीं और नहीं बल्कि बिहार के मुख्यमंत्री आवास में लगे हुए हैं। 1 अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर लगे इन फलों पर सीएम नीतीश ने पहरा लगा दिया, तो वहां रह रहे पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने उसे नीतीश को ओछी मानसिकता कररा देकर उनपर हमला तेज कर दिया। बिहार की राजनीति में खास बन चुकी ये आम-लीची की लड़ाई का अंत कहां होगा, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन इस लड़ाई ने यहां कि सियासत में फलों का रस घोल दिया है, हलांकि ये बात अलग है कि रिश्तों में मिठास फिर भी नहीं लौटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+