यही है बढ़ता बिहार, मजदूरी मांगने पर मिलती है मौत

पटना (मुकुंद सिंह)। गौरीचक के बड़ावा पंचायत की बेलदारी टोला में बकाया मजदूरी मांगने पर मजदूरी के बदले मिली मौत। निर्माणाधीन मकान के सुप्तावस्था में ही मजदूर उमेश बिंद उर्फ उमेश महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली मारने से पहले अपराधियों ने उमेश के सर में चाकू मारी थी। उमेश बिंद की लाश देखते ही इलाके में सनसनी फैल गई। तो पांच बेटियों के पिता मजदूर उमेश महतो की हत्या की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Labor was shot dead when he asked his payment of work in Bihar

पत्नी रजनी देवी मां और बेटी के चित्कार से लोगों का कलेजा फट पड़ा। सूचना मिलते ही गौरीचक थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हत्या के आरोपी, निर्माणाधीन मकान के मालिक सुरेंद्र और उसके दोस्त बीरन को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक बेलदारी टोला में सुरेश बिंद का मकान निर्माण में उमेश बिंद बतौर मजदूरी का काम करवाता था। करीब 10 से 15 हजार रुपए सुरेंद्र के यहां उमेश महतो का निकलता था। बकाया मजदूरी देने में सुरेश बिंद आनाकानी कर रहा था तो उमेश उसके ही निर्माणाधीन मकान में सो गया और कहा बकाया रुपया लेकर ही लौटेगा।

जिसकी वजह से देर रात अपराधियों ने उसके सिर में चाकू मारते हुए गोली मार नृसंस हत्या कर दी। वहीं अगली सुबह खून से लथपथ लाश देख शोर मच गया। सूचना मिलते ही पहुची पुलिस को लोगों ने सब को ले जाने से रोका और मुआवजा देने की मांग करते हुए वहा हंगामा करने लगे।

काफी देर बाद वीडियो पुनपुन ने मौके पर पहुंचकर मुआवजा दिया। तब जाकर लोग शांत हुए। वहीं थानेदार संतोष कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम में मृतक उमेश के सिर से गोली निकाली गई है उसके परिजनों के बयान पर मकान मालिक सुरेंद्र और उसके दोस्त बीरन के खिलाफ नामजद हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+