Khan Sir Marriage: खान सर ने रचाई शादी, रिसेप्शन पार्टी में पत्नी एएस खान की तस्वीरें वायरल
Khan Sir Marriage: बिहान के पटना में GS रिसर्च सेंटर नाम की कोचिंग चलाने वाले खान सर ने शादी कर ली। गुपचुप रचाई शादी के बाद 2 जून 2025 को रिसेप्शन पार्टी रखी गई, जिसमें खान सर की पत्नी एएस खान भी पहली बार नजर आईं। मई के अंतिम सप्ताह में खुद खान सर अपने स्टूडेंट्स क्लास के बीचोंबीच अपनी शादी की जानकारी दी थी।

यह भी पढ़ें- Khan Sir ने लव मैरिज की या अरेंज, पत्नी AS Khan कैसी दिखती हैं, दहेज में क्या मिला? सबकुछ सामने आ गया
वायरल वीडियो में खान सर मजाकिया अंदाज़ में कहा था कि "तुम लोगों को हमने एक बात नहीं बताई है...इसी युद्ध के (ऑपरेशन सिंदूर) के दौरान ही मैंने शादी कर ली!"

खान सर की शादी के खुलासे से क्लास में मौजूद छात्र-छात्राएं एक पल को हैरान रह गए, फिर तालियों और शोर के साथ जश्न का माहौल बन गया। खान सर ने बताया कि वे जल्द ही छात्रों के लिए विशेष भोज का आयोजन कर रहे हैं, जिसकी तारीख 6 जून तय की गई है।
Khan Sir Wife Name AS Khan: दुल्हन कौन हैं? कार्ड पर हुआ खुलासा
शादी को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही था कि खान सर की दुल्हन कौन हैं? इसका जवाब भी अब सामने आ गया है। वायरल हो चुके शादी के कार्ड में दुल्हन का नाम A.S. Khan लिखा गया है। स्टूडेंट्स और फैंस लगातार सोशल मीडिया पर "मैडम जी" की झलक पाने की फरमाइश कर रहे थे।

2 जून को रिसेप्शन, देशभक्ति बनी प्राथमिकता
वायरल वीडियो में खान सर ने शादी का कारण बताते हुए बेहद दिलचस्प बात भी साझा की। उन्होंने कहा कि उनकी शादी की डेट पहले ही तय हो गई थी, लेकिन तभी भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बन गई। ऐसे में उन्होंने शादी को गुप्त रखने का निर्णय लिया क्योंकि, उनके शब्दों में, "देश पहले है, शादी बाद में।"

2 जून को पटना में शाम सात बजे से रात 11 बजे Panache Banquets, Saguna more, Danapur में रिसेप्शन पार्टी हुई। 6 जून को छात्रों के लिए विशेष दावत का आयोजन होगा। खान सर की रिसेप्शन पार्टी में तेजस्वी यादव, नीतू मैम, फिजिक्स वाला अलख पांडे समेत कई जाने-माने लोगों ने शिरकत की है। करीब दस हजार छात्रों को विशेष भोज में बुलाया है।

सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़
खान सर के शादी के खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस और पूर्व छात्र उन्हें ढेरों बधाइयाँ दे रहे हैं। "#KhanSirKiShaadi" ट्रेंड करने लगा है, और लोग इस शादी को "देशभक्ति और शिक्षा के संगम की शादी" बता रहे हैं। बता दें कि खान सर की पत्नी एएस खान बिहार के सीवान की रहने वाली हैं।













Click it and Unblock the Notifications