बिहार में जंगलराज, पत्रकार की गोली मारकर हत्या, भाजपा ने कहा ये महाजंगलराज
नयी दिल्ली। बिहार में अपराधी किस कदर बेखौफ हो गए हैं, इसका अंजादा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रदेश में एक के बाद हत्याएं हो रही है। बेखौफ अपराधियों ने शुक्रवार की रात करीब 8 बजे सीवान के टाउन थाना क्षेत्र में हिंदी अखबार हिन्दुस्तान के पत्रकार राजदेव रंजन की गोली मारकर हत्या कर दी।

घटना उस वक्त हुई जब रंजन अपने दफ्तर से घर लौट रहे थे। रास्ते में पहले घात लगाए हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। उन्हें तीन गोलियां मारी गई। पहली गोली उनके सिर और दूसरी गर्दन और तीसरी सीने में मारी गई।
लालू के गढ़ में हिंदी पत्रकार की गोली मारकर हत्या
गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक अपराधी मोटरसाइकिल पर थे। अपराधियों की संख्या कितनी थी, यह अभी स्षष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। भाजपा सांसद शहनवाज हुसैन ने कहा है कि ये जंगलराज नहीं बल्कि महाजंगलराज है।
Journalist Rajdev Ranjan, who has been shot dead in Siwan (Bihar). More details awaited pic.twitter.com/UG5emui4Es
— ANI (@ANI_news) May 13, 2016
राजदेव रंजन निर्भीक होकर लिखने वाले पत्रकार थे। बहुत दुख हुआ सुनकर कि उनकी हत्या कर दी गई।
— Shahnawaz Hussain (@ShahnawazBJP) May 13, 2016
यह जंगल राज नहीं, महा जंगल राज है।
— Shahnawaz Hussain (@ShahnawazBJP) May 13, 2016
आपको बता दें कि सीवान को लालू प्रसाद का मजबूत इलाका माना जाता है। यह बिहार में माफिया कल्चर के लिए भी कुख्यात रहा है। यहां पूर्व सांसद शहाबुद्दीन का डंका अभी भी बजता है। ऐसे में इस घटना को राजनीति से जोड़कर देख रहा है।












Click it and Unblock the Notifications