भाजपा का रथ रोकने को बिहार में बिछी बिसात, RJD, JDU व Congress का महागठबंधन

lalu nitish congress
पटना। बिहार की रजानीति में आया भूचाल अब किस दिशा में करवट लेगा यह तो वक्त ही बताए पर अब औपचारिकताएं जनप्र‍िय होने की जुगाड़ में नज़र आ रही हैं। अगले महीने 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए राज्य की तीन अहम पार्टियों जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस में महागठबंधन तय हो हुआ है।

खबर है कि आज इस गठबंधन का औपचारिक तौर पर ऐलान कर दिया जाएगा। खबरों के मुताबिक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज ही मुंबई से पटना लौटे हैं और वह जल्द इस महागंठबंधन का औपचारिक ऐलान करेंगे।

पढ़ें- हत्या, पति और 'वो'

10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में जदयू और राजद चार-चार सीटों पर तथा कांग्रेस दो सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बना चुकी है। बिहार की दस विधानसभा सीटों नरकटियागंज, राजनगर, जाले, छपरा, हाजीपुर, मोहिउदीननगर, परबत्ता, भागलपुर, बांका और मोहनिया पर आगामी 21 अगस्त को उपचुनाव है।

पहले इन सीटों में से छह भाजपा, तीन राजद और एक जदयू के पास थी। हाल में लोकसभा चुनाव में अपनी भारी जीत से उत्साहित भाजपा के इन दस सीटों में से नौ पर स्वयं और एक पर अपने घटक दल लोजपा के साथ आपसी तालमेल के साथ लड़े जाने की संभावना है। लालू-नितीश भाजपा विरोधी अभ‍ियान के साथ गठबंधन की नाव में सवार हुए हैं व उपचुनाव का समुद्र पार कर लेने को बेताब हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+