नीतीश के MLC ने दी पत्रकार को जान से मारने की धमकी
पटना (मुकुंद सिंह)। बिहार में जहां एक तरफ अपराधियों का अपराध सर चढ़कर बोल रहा है वही सूबे के सत्ताधारी नेता भी कुछ कम नहीं हैं। हाल फिलहाल हुए बिहार के सिवान में चर्चित पत्रकार राजदेव हत्याकांड पुलिस अभी तक सुलझा नहीं पाई कि मुख्यमंत्री के गृह जिला नालंदा मे जदयू MLC हीरा बिंद के गुर्गों द्वारा एक दैनिक अखबार के पत्रकार को खबर छापने के विरोध में जान से मारने की धमकी दी गई है। जदयू एमएलसी के गुर्गों द्वारा एक दैनिक अख़बार के कार्यालय में घुसकर पत्रकार को धमकी देते हुए जान से मारने की बात कही।
हवस के भेडि़यों ने दोहराया 'निर्भया कांड', गैंगरेप के बाद गुप्तांग में घुसेड़ा चाकू

वहीं पीड़ित पत्रकार राजेश कुमार ने बताया की डीएम की जानकारी के अनुसार पंचायत चुनाव से जुडी एक खबर का प्रकाशन किया गया था। जिसमे जदयू के एमएलसी हीरा बिंद की पत्नी इस बार हिंसा से विधान पार्षद की चुनाव मे अपनी किस्मत आजमा रही हैं। वहीं चुनाव में एमएलसी के बेटे के द्वारा वोटरों को धमकाया जा रहा था। जिसके आरोप में पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए हिरासत में ले लिया था। जिस की खबर पत्रकार ने अपने अखबार में प्रकाशित की थी।












Click it and Unblock the Notifications