नरेंद्र मोदी से मिले नीतीश के विधायक छेदी, पार्टी से निकला गया

उन्होंने कहा कि उनके इस मुलकात की जानकारी उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को शनिवार शाम दी थी, जिसके बाद उन्होंने देर रात उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया। उल्लेखनीय है कि मोहनिया क्षेत्र के विधायक पासवान ने शनिवार को अहमदाबाद जाकर मोदी से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने मोदी की प्रशंसा की थी। गौरतलब है कि पासवान बिहार के ऐसे चौथे नेता हैं, जिन्होंने मोदी से अहमदाबाद जाकर मुलाकात की है।
इसके पूर्व बिहार के जद (यू) सांसद जयनारायण निषाद, पूर्व मंत्री दसई चौधरी और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद के साले और कांग्रेस नेता साधु यादव मोदी से गुजरात में मिल चुके हैं। इसमें चौधरी ने भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण कर ली है, जबकि साधु को कांग्रेस पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। बिहार में भाजपा-जद(यू) का 17 वर्ष पुराना गठबंधन टूट जाने के बाद दोनों दलों के नेताओं के बीच वाकयुद्घ छिड़ा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications