नीतीश के मंत्री पर किडनैपिंग का आरोप, 25 करोड़ की फिरौती

खबर के मुताबिक सूरत के एक व्यापारी ने अपने बेटे के लिए अपहरणकर्ताओं को 25 करोड़ रुपये की रकम दी। रकम की लेन-देन जेडीयू नेता के घर पर हुई। बताया जाता है कि इसकी साजिश बिहार में मंत्री पद वाले एक नेता ने रची और उसमें पुलिस वाले भी शामिल थे। घटना 28 अक्टूबर की है जब सूरत के किडनैप कर बच्चे को बिहार ले जाया गया था। बच्चों को छोड़ने के एवज में 25 करोड़ की फिरौती मांगी गई थी। पिता ने फिरौती देकर अपने बच्चों को सुरक्षित छुड़ा लिया। बाद में उन्होंने जांच एजेंसी को बताया कि किडनैपिंग के पीछे शामिल अपराधियों को बिहार पुलिस का संरक्षण प्राप्त है और सत्त्तारूढ़ जेडीयू के एक नेता जिसे मंत्री का दर्जा मिला हुआ है वो भी इसमे शामिल थे।
उन्होंने बताया कि अपहरणकर्ता बिहार के एक पुलिस अधिकारी के परिवार के लोग थे। जब इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दी गई तो उन्होंने अपना बचाव करते हुए कहा कि मामले की जांच की जाएगी उन्होंने भरोसा दिलाया कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications