शत्रुघ्न सिन्हा को मिला नीतीश का न्यौता, जेडीयू में होंगे शामिल!

जेडीयू ने कहा है कि शत्रुघ्न सिन्हा के लिए जेडीयू के दरवाजे हमेशा खुले है, वो जब चाहे पार्टी में शामिल हो ससकते है। दरअसल बीजेपी ने उन्हें बिहार चुनाव समिती में शामिल नहीं किया है। माना जा रहा है कि सांसद शत्रुघ्न को कई मौकों पर पार्टी लाइन से अलग बयानबाजी करने की कीमत चुकानी पड़ी है।
पार्टी ने इस मसले को तूल देने से बचने के लिए कहा कि शत्रुघ्न जैसे कद्दावर नेता के लिए ऐसी छोटी समिति मायने नहीं रखती। लेकिन बिहारी बाबू भी जानते है कि उनके लिए ये समिती कितनी अहम है। यहीं समिती लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन में बड़ी भूमिका निभाएगी। ऐसे में बिहारी बाबू को इस समिती से बाहर रखना उन्हें साइडलाइन किए जाने के तौर पर देखा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications