छात्राओं के बुर्का पहनकर आने पर बिहार के जेडी वीमेंस कॉलेज में लगी पाबंदी, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना

पटना। जेडी वीमेंस कॉलेज ने छात्राओं के लिए नया ड्रेस कोड लागू किया है, जिसके तहत सभी छात्राओं को एक तय ड्रेस में ही कॉलेज आना होगा। ड्रेस कोड लागू होने के साथ ही कॉलेज प्रशासन ने छात्राओं के बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया है। नए नियम के अनुसार, सिर्फ शनिवार को ही छात्राएं अलग ड्रेस में आ सकती हैं। हालांकि, इस दिन भी वे बुर्का नहीं पहन सकतीं। इन नियमों के अगर छात्राएं पालन नहीं करेंगी तो उन्हें 250 रुपए फाइन देना होगा।

JD Womens College in Patna has banned to wear burqa in college campus

जेडी वीमेंस कॉलेज में नए नियमों के जारी होने के बाद छात्राओं ने आपत्ति जताई है। छात्राओं का कहना है कि बुर्के से कॉलेज को क्या दिक्कत हो सकती है ये नियम थोपने वाली बात है। इस मामले में प्राचार्या डॉ. श्यामा राय ने कहा कि कॉलेज के अंदर स्‍टूडेंट बुर्का नहीं पहन सकती हैं। ये घोषणा हमने पहले ही की थी। नए सेशन के ओरिएंटेशन के समय में छात्राओं को इस बारे में बताया गया था। हमने ये नियम छात्राओं में एकरूपता लाने के लिए किया है। अगर किसी स्‍टूडेंट को नियमों का उल्‍लंघन करते हुए पाया गया तो उसे 250 रुपए जुर्माना देना होगा।

JD Womens College in Patna has banned to wear burqa in college campus

कॉलेज में पिछले दो दिनों से एक नोटिस सर्कुलेट हो रहा है, जिसमें साफ लिखा गया है कि शनिवार को छोड़कर सभी छात्राओं को निर्धारित ड्रेस कोड में ही कॉलेज आना है। इतना ही नहीं कॉलेज परिसर और क्लास रूम में बुर्का वर्जित है। वहीं, वर्ल्ड इंस्टीट्यूट ऑफ इस्लामिक स्टडीज़ फॉर डायलॉग की डीजी डॉक्टर जीनत शौकत अली कहती हैं कि बुर्का शब्द कहीं पर भी कुरान में नहीं आया है। कॉलेज अगर किसी के विशेष पहनावे पर रोक लगाता है तो यह व्यक्ति के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+