बिहार में नशीला प्रसाद खाने से 60 लोग बीमार, इलाज जारी

मार गई महंगाई
श्रीकृष्ण मेडिकल कालेज अस्पताल के अधीक्षक गजेन्द्र ठाकुर ने बताया कि विषाक्त प्रसाद खाने से गंभीर रूप से बीमार 40 लोगों को इलाज के लिए उनके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन सभी लोगों की स्थिति में सुधार हो रहा है। बाकी लोगों का इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।
पुरैनिया गांव निवासी सोनेलाल सहनी के आवास पर आयोजित पूजा के बाद मिक्चर, फल, गुड और दूध से बने प्रसाद को खाने के बाद बीमार लोगों को उल्टी और दस्त होने लगा था। हालांकि इलाज की व्यवस्था कर दी गई है और जल्द ही मरीज खतरे से बाहर होंगे।












Click it and Unblock the Notifications