बिहार के समस्तीपुर में दरिंदगी- काटी उंगलियां फिर आंखों में तेज़ाब

जानकारी के मुताबिक पीड़ित शख्स आरोपियों के घर के बाहर स्कूटर ठीक कर रहा था। उसका किसी बात को लेकर आरोपी युवकों से विवाद हो गया था। इस छोटे से विवाद पर इन दबंग युवकों ने उसके साथ ऐसी वहशियत दिखाई कि, रूह कांप जाए।
उसकी सारी उंगलियां काट डाली गईं। उनका गुस्सा फिर भी शांत नहीं हुआ और उन्होंने उसकी आंखों में तेजाब उड़ेल दिया। जानकारी के मुताबिक सभी छह आरोपियों का आपराधिक बैकग्राउंड है। इससे पहले खबर वहां से खबर थी कि यहां चोरों ने रौबदार नेता साधु यादव के यहां खिड़की तोड़कर लाखों का माल उड़ा दिया।












Click it and Unblock the Notifications