Bihar: कोसी के बढ़ते जलस्तर का तांडव, 150 मकान नदी में समाए

कटाव से अबतक डेढ़ सौ से अधिक घर कोसी में समा चुके हैं। लोग घर छोड़ने लगे हैं, पूर्वी कोसी तटबंध के भीतर बसे प्रखंड के उटेसरा पंचायत की एक से अधिक हजार आबादी के के पिपरा गाव कटाव के निशाने पर है।
पढ़ें- खुल गया लूट का खाका
नदी के तेज कटाव का रूख तेज होने के कारण ग्रामीणों में दहशत है। कटाव के निशाने पर इस बार उटेसरा पंचायत के पिपरा, मिया जागीर, गौड़ी डीह, गोरदह पंचायत के बगैबा, चानन पंचायत के डेंगराही पासवान है।
लोग घर बार छोड़कर ऊंचे स्थानों पर शरण लेने लगे हैं। प्रतिदिन दर्जनों घर इस कोसी की कटाव की भेंढ चढ़ रहा है। इधर एसडीओ सुमन प्रसाद साह ने कटाव पीड़ित की हरसंभव सहायता के लिये राजस्व कर्मचारी एवं अंचलाधिकारी को निर्देश दिया है। वहीं, सासद चौधरी महबूब अली ने प्रभावित भेलवा, पिपरा सहित कई कटाव गाव का दौरा किया व लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिया।












Click it and Unblock the Notifications