राज्य सभा की तीन सीटों पर जदयू चलेगा 'सुपर' दांव

यह भी पढ़ें- गुस्सा बना आफत
जदयू सूत्रों के अनुसार नामों पर लगभग सहमति बन गई है। नामांकन के कुछ देर पहले तीनों प्रत्याशियों के नामों का एलान होगा। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव को प्रत्याशी बनाया जाना तय है। अन्य दो नाम में गुलाम रसूल बलियावी व पवन वर्मा की चर्चा है।
देर शाम जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर ढाई घंटे मंत्रणा की। पर आधिकारिक तौर पर कुछ एलान नहीं हुआ। रात नौ बजे के करीब मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने उनसे स्टेट गेस्ट हाउस में भेंट की थी।
उधर, इसी दौरान ग्रामीण कार्य मंत्री श्रवण कुमार विक्षुब्ध विधायक श्याम बिहारी प्रसाद को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास पहुंचे। प्रसाद ने कहा कि वह नीतीश कुमार के साथ हैं। पूरे दिन रही संशय की स्थितिरास उप चुनाव में जदयू प्रत्याशी दे या नहीं इसको लेकर रात नौ बजे तक संशय की स्थिति बनी रही। अब जाकर स्थिति में बदलाव आ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications