बिहारः पटना के IGIMS अस्पताल के बाहर दवा व्यापारी की गोली मारकर हत्या
पटना। बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों का एक बार फिर से तांडव देखने को मिला है। बुधवार की शाम को अपराधियों ने शहर के बड़े अस्पताल आईजीआईएमएस के गेट नंबर 2 के पास दवा दुकानदार वीरेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। फायरिंग के दौरान घटनास्थल के पास खड़े 9 साल के एक बच्चे को भी गोली लगी है। दवा दुकानदार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चा गंभीर रूप से घायल है। बच्चे का इलाज आइजीआइएमएस में चल रहा है।

जब वीरेंद्र अपनी दुकान से नाश्ता करने के लिए बाहर निकले थे तभी अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। दवा व्यापारी वीरेंद्र यादव की हत्या के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। वहीं परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। इस घटना को लेकर दवा दुकानदारों में भी काफी नाराजगी है। घटना की सूचना मिलते ही शास्त्री नगर थाना पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
वहीं पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है, लेकिन मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और दवा दुकानदारों की मानें तो आईजीआईएमएस के अंदर रंगदार और दलालों का इस हत्याकांड के पीछे हाथ है। बीते 26 फरवरी को भी अपराधियों ने गेट नंबर 2 के बाहर फायरिंग की थी और इसको लेकर दुकानदारों में दहशत का आलम था।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications