निकला मांझी का दर्द, कहा मैं को कुछ दिनों का सीएम हूं
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का दर्द बाहर निकला आया है। दिल में छुपी बात जुबान पर आ गई। एक बार फिर अपना दर्द बयां करते हुए मांझी ने कहा कि वह अब कुछ ही दिनों के लिए मुख्यमंत्री हैं।

पटना के एसके मेमोरियल हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मांझी मे इशारों-इशारों में अपना दर्द बयां कर दिया और कहा कि मैं थोड़े ही दिन के लिए मुख्यमंत्री हूं। उन्होंने कहा कि ये बात आप लोग भी जानते हैं।
अपनी दलील पेश करते हुए मांझी ने कहा कि ये जरुरी नहीं है कि जब साल 2015 के चुनाव के बाद गठबंधन की सरकार बनेगी और गठबंधन उन्हें ही अपना नेता मान ले। उन्होंने कहा कि मांझी में कोई सुर्खाब के पंख नहीं लगे हैं।
उन्होंने साफ-साफ कहा कि उन्हें भरोसा भी नहीं है कि उन्हें दोबारा से सीम पद का कार्यबार मिलेगा। जाते-जाते मांझी ने कहा कि उन्हें जब तक का समय मिला है, तब तक वह अपने दिल की बात कहते रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications