शहाबुद्दीन के करीबी मोहम्मद कैफ ने दी सफाई, मैं शार्प शूटर नहीं बल्कि एक क्रिकेटर हूं
पटना। सीवान में पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या का आरोपी और शहाबुद्दीन व तेज प्रताप के साथ तस्वीर में दिखने वाला शार्प शूटर मोहम्मद कैफ ने अपनी सफाई दी है। कैफ ने खुद को क्रिकेटर बताया है और दावा किया है कि पत्रकार राजदेव से उसके अच्छे संबंध थे। कैफ ने कहा है कि राजदेव रंजन के घर उसका आना-जाना था इसलिए वो उनकी हत्या नहीं करवा सकता।

मीडिया से मुखातिब होते हुए कैफ ने बताया कि पत्रकार राजदेव को वह हीरो मानता था और उनके साथ उसके संबंध अच्छे थे। कैफ का कहना है कि उसे गलत आरोपों में फंसाया जा रहा है।
गौरतलब है कि सीवान में पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या में मोहम्मद कैफ उर्फ बंटी का नाम आया था और पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी।
राजदेव रंजन की हत्या की खबर सुन सन्न रह गया
कैफ के मुताबिक जब उसने राजदेव की हत्या की बात सुनी तो वह सन्न रह गया था। हत्या के एक दिन पहले ही उसकी राजदेव रंजन से बात हुई थी। कैफ ने कहा कि राजदेव ने सीवान में बतौर पत्रकार मेरी क्रिकेट एकेडमी को उंचे मुकाम पर पहुंचाया।
उसने खुद को शार्प शूटर मानने से इनकार करते हुए कहा कि मैं क्रिकेटर हूं जो बिना स्वार्थ के बच्चों को क्रिकेट सीखाता है। बिना जांच के मीडिया मुझे शॉर्प शूटर कह के मेरे करियर को तबाह करना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications