पटनाः स्कॉर्पियो सवार पति-पत्नी और बच्ची की सड़क हादसे में मौत, सुबह पुलिस को मिली जानकारी

पटना। बीते गुरुवार की देर रात को बिहार की राजधानी पटना के सालिमपुर थाना क्षेत्र के जगदंबा स्थान के पास बख्तियारपुर फोरलेन सड़क पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क हादसे में स्‍कॉर्पियो सवार दंपती और उनकी बेटी की मौत हो गई है। मृतक परिवार पटना जिले के ही बिहटा का रहने वाला था। स्‍कॉर्पियो में सवार होकर परिवार के लोग करौटा स्थित देवी मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए जा रहे थे।

husband wife and daughter died in road accident

इसी दौरान गुरुवार की देर रात यह हादसा हो गया। घटनास्‍थल पर शुक्रवार की सुबह पुलिस पहुंची और फिर शवों को गाड़ी से बाहर निकाला। मृतक के पास से मिले एक पहचान पत्र के माध्यम से सभी की शिनाख्त की गई। बिहटा के सिकंदरपुर निवासी रंजीत सिंह के पुत्र और व्यावसायिक वाहन कारोबारी 33 वर्षीय अमरेश कुमार उनकी पत्नी खुशी देवी और चार वर्षीय बच्ची आराध्या कुमारी के रूप में हुई है।

बख्तियारपुर फोरलेन पर सलिमपुर जगदंबा स्थान के समीप के पास उनकी गाड़ी सड़क से उतरकर काफी दूर खेत में चली गई। इस दर्दनाक हादसे की जानकारी स्थानीय लोगों और पुलिस को शुक्रवार की सुबह मिली। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि सामने से आ रहे किसी वाहन की लाइट से चकमा खाकर अमरेश ने स्‍कॉर्पियो पर नियंत्रण खो दिया। उनकी स्‍कॉर्पियो सड़क से काफी दूर तक चली गई थी। इससे लग रहा है कि हादसे के वक्‍त उनकी गाड़ी काफी तेज रफ्तार में रही होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+