तेज धूप और उमस से बेहाल है बिहार

Weather
पटना। बिहार में राजधानी पटना सहित अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार को खिली हुई धूप निकली है। इधर, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान बारिश की संभावना से इंकार किया है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मौसमविदों के मुताबिक, अगले एक-दो दिनों के अंदर मौसम में किसी खास बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है परंतु तेज बारिश के आसार नहीं हैं। दिन में खिली हुई धूप निकलेगी तथा उमस भरी गर्मी महसूस की जाएगी।

मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, शुक्रवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गया का 25.7 डिग्री, पटना का 26.1 डिग्री और पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भागलपुर का गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गया और पटना का 34.4 डिग्री और पूर्णिया का 34.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+