नीतीश को बिहार चुनाव में मिला हार्दिक पटेल का समर्थन
जमशेदपुर। पटेल आरक्षण की मांग को लेकर रातोरात देश की मीडिया में छा जाने वाले हार्दिक पटेल ने बिहार चुनाव में नीतीश कुमार के समर्थन का ऐलान किया है।
बिहार चुनाव- पिछले 10 साल में सांसद-विधायकों की समीक्षा
हार्दिक पटेल नीतीश कुमार के समर्थन का ऐलान करते हुए कहा कि नीतीश कुमार एक अच्छे मुख्यमंत्री हैं और हमारे ही समुदाय के हैं लिहाजा हम उनका समर्थन करेंगे।
पटेल ने कहा कि अन्य दलों के मुकाबदलें जेडीयू कहीं बेहतर पार्टी है। उन्होंने कहा कि वह पटेल आंदोलन को आखिरी दम तक आगे बढ़ायेंगे। गौरतलब है कि गुजरात में पटेल समाज को आऱक्षण देने की मांग को लेकर लाखों लोगों के साथ सड़क पर उतरने वाले हार्दिक पटेल का नीतीश कुमार ने समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि पटेल आरक्षण की मांग सही है।













Click it and Unblock the Notifications