गोद में 6 महीने की बच्ची लिए युवती ने दीदी के देवर से की शादी, 7 फेरे देखने के लिए उमड़ा पूरा गांव

शेखपुरा, 29 अगस्त: बिहार के शेखपुरा में एक मंदिर में हुई शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, दुल्हन के जोड़े में खड़ी युवती की गोद में एक बच्ची थी और युवक दो दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था। गोद में छह माह की बच्‍ची को लिए युवती से जब मंदिर में युवक ने शादी रचाई तो देखने के लिए भी गांववालों की भीड़ उमड़ पड़ी। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

बहन के देवर को दे बैठी दिल, प्रेग्नेंट हुई तो...

बहन के देवर को दे बैठी दिल, प्रेग्नेंट हुई तो...

शेखपुरा जिले के अरियरी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले उपेंद्र महतो की 20 वर्षीय बेटी नीलू का अपनी चचेरी बहन के देवर जितेंद्र कुमार से अफेयर चल रहा था। जितेंद्र लखीसराय जिले के चानन थाना क्षेत्र अंतर्गत रेवता में रहता था। जितेंद्र गुजरात में नौकरी करता था। दोनों के बीच धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ती गईं। नतीजा यह हुआ कि नीलू प्रेग्नेंट हो गई। जब उसने ये बात जितेंद्र को बताई तो उसने दूरी बना ली। यही नहीं, उसने शादी से भी इनकार कर दिया, जिसके बाद नीलू के होश उड़ गए।

पुलिस ने जितेंद्र को भेजा जेल, फिर हो गया शादी के लिए तैयार

पुलिस ने जितेंद्र को भेजा जेल, फिर हो गया शादी के लिए तैयार

मामले की जानकारी नीलू के परिवारवालों को हुई तो वे भी हैरान रह गए। उन्होंने इसकी प्राथमिकी महिला थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन महीने पहले जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया। जेल जाने के बाद जितेंद्र, नीलू से शादी के लिए राजी हो गया।

शादी के वक्त युवती की गोद में रही 6 माह की बच्ची

शादी के वक्त युवती की गोद में रही 6 माह की बच्ची

महिला थाना प्रभारी चंदना कुमारी ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। युवक 24 अगस्त को जेल से जमानत पर छूटा और शादी के लिए तैयार हो गया। लड़की के गर्भवती होने पर युवक ने शादी से इनकार कर दिया था। वहीं, जेल से जमानत पर छूटने के बाद युवक ने 28 अगस्त को मंदिर में शादी की है। इस बीच लड़की के गोद में 6 माह की एक बच्ची भी रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+