प्यार को पाने के लिए नेहा परवीन से बनी नेहा द्विवेदी, अब पति से मिला धोखा

बक्सर। अपने प्यार को पाने के लिए नेहा परवीन से नेहा द्विवेदी बनी मुस्लिम लड़की को प्यार में धोखा मिला है। शादी के पांच साल बाद उस लड़के ने दूसरी शादी कर ली और मुस्लिम से हिंदू बना लड़की को छोड़ दिया। अब पीड़िता ने बक्सर एससपी से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, एसपी का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

girl change her religion for marriage in Buxar

वेबसाइट न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार के बक्सर जिले की रहने वाली नेहा परवीन ने 2014 में धर्म परिवर्तन किया था। नेहा परवीन से नेहा द्विवेदी बनी और हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार पंकज द्विवेदी से शादी की। बावजूद इसके पांच साल बाद उसे धोखा मिला। पति ने शादी के पांच साल बाद दूसरी शादी कर ली। अब नेहा ने बक्सर एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा से न्याय की गुहार लगाई है।

नेहा द्विवेदी उर्फ नेहा परवीन ने बक्सर एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा को दिए शिकायती पत्र में बताया कि रेलकर्मी पंकज द्विवेदी ने साल 2014 में धर्म परिवर्तन करवाकर उससे शादी की थी। जिला कोर्ट से शादी होने के बाद हिंदू रीति-रिवाज से सारी रस्में निभाई गई। बताया कि शादी के पांच साल बाद पंकज द्विवेदी ने दूसरी शादी कर ली। वहीं, इस पूरे मामले में बक्सर एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि महिला की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आगे महिला थाने को कार्रवाई के लिए बोला गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+