बिहार में अंतिम सांसें लेता मनरेगा, मजदूरों को मजदूरी नहीं
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) बिहार में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना (मनरेगा) अंतिम सांसें ले रही है। कारण फंड की कमी है। मजदूरों को महीनों से पगार नहीं मिली है वहीं फंड के अभाव में कोई नया काम भी नहीं लिया जा रहा है।

श्रम बजट
मालूम हो कि केंद्र ने चालू वित्तीय वर्ष 2014-15 के अंतर्गत करीब 2200 करोड़ रुपये का श्रम बजट बिहार के लिए स्वीकृत किया है। इनमें से आधी राशि भी राज्य को नहीं मिली है।
जमकर लूट मची
उधर, बिहार के वरिष्ठ पत्रकार कृपा शंकर सिंह का कहना था कि प्रदेश में मनरेगा के तहत जमकर लूट मची हुई है। पैसा पात्रों को नहीं मिल पा रहा। संबंधित विभाघों और अफसरों को इस तरफ भी गौर करना चाहिए।
160 करोड़ रुपये मिले
जानकारी के मुताबिक, मजदूरों का सरकार पर 700 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया हो गया है जबकि केंद्र से सिर्फ 160 करोड़ रुपये मिले हैं। इससे तो बकाये का भी भुगतान नहीं होगा। राशि की कमी का अभाव सबसे ज्यादा शौचालय निर्माण पर पड़ा है।
इंदिरा आवास योजना
जानकारी के मुताबिक, मनरेगा के तहत सरकार ने इंदिरा आवास योजना के सभी लाभार्थियों के साथ साथ राज्य की सभी ग्राम पंचायतों में चालू वित्तीय वर्ष के अंतर्गत दो-दो सौ शौचालय निर्माण का लक्ष्य रखा है परंतु राशि के अभाव में शौचालय का भी निर्माण नहीं हो रहा है।
इस बीच, बिहार से राज्य सभा सांसद आर.के. सिन्हा ने कहा कि मेरी जानकारी में केन्द्र सरकार से तयशुदा राशि बिहार सरकार को पहुंचाई जा रही है ताकि मनरेगा का काम चलता रहे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे उक्त आरोपों को देखेंगे। सिन्हा भाजपा से संबंध रखते हैं।
-
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Fact Check: भारत के पास सिर्फ 5 दिन का ऑयल स्टॉक है? पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? सरकार ने तोड़ी चुप्पी -
Gold Rate Today: सोना इस हफ्ते 4000 रुपये हुआ सस्ता, दिल्ली से पटना तक ये है 22K और 18K गोल्ड का रेट -
नेपाल में बालेन शाह का बड़ा एक्शन! पूर्व PM के बाद ऊर्जा मंत्री गिरफ्तार, घर से क्या-क्या मिला? -
Silver Rate Today: चांदी इस हफ्ते ₹11,000 रुपये हुई सस्ती, अब ये है 10 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के नए रेट -
IPL 2026: ट्यूशन पढ़ाकर UPSC की तैयारी करने वाले की IPL में एंट्री! 'बिहार के लाल' पर भारी पड़े अभिनंदन! -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 29 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs केकेआर -
Sita Devi कौन है? LPG महंगाई के बीच रातों-रात कैसे बनीं 10 करोड़ की मालकिन? चौंकाने वाली है वजह -
Virat Kohli: विराट कोहली ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त, बन गए दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी












Click it and Unblock the Notifications