पटनाः पहले पत्नी से झगड़ा कर घर से निकाला, फिर सो रहे अपने दोनों बच्चों का पिता ने काट दिया गला

पटना। बिहार की राजधानी पटना के मोकामा थाना क्षेत्र के कनहाईपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने दो मासूम बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी। वहीं हैरान करने वाली बात है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता ने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के भी होश उड़ गए। बीते गुरुवार की रात को पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। फिर आरोपित ने अपनी पत्नी को घर से निकाल दिया। इसके बाद शुक्रवार की सुबह आरोपी युवक ने अपने दोनों मासूम बच्चों को मौत के घाट उतार दिया।

father did murder of his son and daughter

वहीं घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार हत्यारोपी कमल देव उर्फ गोपाल को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। उसकी मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है। मृत बच्चों की की पहचान 8 वर्षीय अंकित कुमार और 5 वर्षीय अलीशा कुमारी के रूप में की गयी है।

वहीं घटना को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि कमल देव और उसकी पत्नी में लगातार झगड़ा होता रहता था। हत्यारोपित गोपाल अपनी पत्नी पर शक करता था। विवाद होने के कारण वह कुछ दिन पहले अपने मायके चली गयी थी। पति को यह पसंद नहीं आया। बुधवार को फिर से वापस आई तो दोनों फिर से झगड़ने लगे। गुरुवार की देर रात को गोपाल अपनी पत्नी को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया।

दोनों बच्चे घर पर ही थे। रात के वक्त दोनों बच्चे जब सो गए तब सुबह करीब तीन बजे के आसपास आरोपी पिता ने दोनों बच्चों की बारी-बारी से गला रेतकर हत्या कर दी। वहीं हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद वह मोकामा थाना पहुंच गया। जहां घटना के बारे मे जानकारी दी। लोगों की मांग है पुलिस हत्यारे को स्पीडी ट्रायल चलाकर कड़ी सजा दिलाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+