रामकृपाल को लालू का श्राप, कहा भस्मासुर की तरह भस्म हो जाएंगे 'राम'

उन्होंने कहा कि राजद में सामाजिक न्याय की जगह पारिवारिक न्याय को महत्व दिया जा रहा है। कभी लालू के बाएं हाथ कहे जाने वाले रामकृपाल यादव के भाजपा में शामिल होने पर गुस्से से लाल-पीले हुए लालू प्रसाद यादव ने उन्हें मौकापरस्त करार दिया।
Did You Know:रामकृपाल यादव को लालू यादव के बच्चे चाचा कहकर बुलाते हैं।
राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने उनकी तुलना भस्मासुर से की और कहा कि जैसे भस्मासुर का अंत हुआ था वैसे रामकृपाल भी भस्म हो जाएंगे। पाटलिपुत्र सीट से लालू यादव द्वारा अपनी बेटी मीसा भारती को उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद से ही रामकृपाल की नाराजगी चरम पर चली गई थी। उन्होंने राजद के सारे पद छोड़ दिए थे और तीन दिनों के भीतर ही भाजपा का हाथ थाम लिया।
लालू ने रामकृपाल यादव पर अपने सिद्धांतों को बेचने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अपने विचारों का होलिका दहन किया। उन्होंने अवसरवादिता दिखाकर सांप्रदायिक लोगों की गोद में बैठ गया। जैसे भस्मासुर भस्म हुआ यह भी ऐसे ही भस्म होगा।
Did You Know:रामकृपाल यादव लालू प्रसाद यादव के पुराने सहयोगियों में से एक हैं। उनका लालू के परिवार के साथ पारिवारिक संबंध है। लालू के बच्चे उन्हें चाचा कहकर ही बुलाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications