मनोज तिवारी के हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, बहुत मुश्किल से हुई इमरजेंसी लैंडिग

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशियों के लिए प्रचार करते हुए भाजपा नेता मनोज तिवारी लगातार वोट मांग रहे हैं। गुरुवार को बेतिया में उनकी जनसभा थी लेकिन हेलीकॉप्टर लैंड नहीं कर पाया जिस वजह से उनको वापस पटना लौटना पड़ा। राजधानी के एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। तकनीकी खराबी की वजह से मनोज तिवारी का हेलीकॉप्टर आधे घंटे तक हवा में ही चक्कर काटता रहा। बहुत मशक्कत के बाद हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई और मनोज तिवारी को सुरक्षित निकाला गया। इस दौरान एयरपोर्ट पर अफरातफरी की स्थिति बनी रही।

Recommended Video

    Bihar Election 2020 : Manoj Tiwari के हेलिकॉप्टर की Patna में इमरजेंसी लैंडिंग | वनइंडिया हिंदी
    Emergency landing of Helicopter of BJP star campaigner Manoj Tiwari

    स्टार प्रचारक और भोजपुरी सिंगर एक्टर मनोज तिवारी गुरुवार को चुनाव प्रचार के लिए हेलीकॉप्टर से बेतिया निकले थे। वहां सभा स्थल के पास उनका हेलीकॉप्टर लैंड नहीं कर पाया। हेलीकॉप्टर के रेडियो में तकनीकी खराबी की वजह से इसका संपर्क भी कंट्रोल रूम से टूट गया। हेलीकॉप्टर को वापस पटना लाया गया और करीब आधे घंटे तक हेलीकॉप्टर हवा में चक्कर काटता रहा। किसी तरह हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

    भागलपुर की सभा में हुड़दंगियों से परेशान हुए मनोज तिवारी

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुछ दिन पहले रैली में हंगामा कर रहे लोगों को डांट पिलाई थी। कुछ ऐसा ही नजारा भागलपुर में मनोज तिवारी की जनसभा में देखने को मिला। पीरपैंती विधानसभा सीट पर एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे मनोज तिवारी के सामने कुछ लोग विरोधी नारा लगाने लगे। इस पर मनोज तिवारी ने नाराज होते हुए कहा कि चार-पांच लोग सोचते हैं कि एक लाख की भीड़ वाली जनसभा का माहौल खराब कर देंगे। इस तरह के लोगों से बिहार को बचाना है। कहा कि आप लोगों ने 15 साल तक बिहार की खूब बदनामी की है, अब शांति से सबको रहने दीजिए। मनोज तिवारी के भाषण के दौरान हंगामा करने वाले लोगों को सुरक्षाकर्मी बाहर ले गए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+