चुनाव से पहले बिहार में बढ़ रही है बुलेटप्रूफ जैकेट्स और गाड़ियों की डिमांड
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव में अभी कुछ वक्त बाकी है, लेकिन चुनाव से पहले बिहार में सियासी पारा बढ़ने लगा है। एक तो मौसम गरम ऊपर से सियासी पार्टियों के बीच चुनाव को लेकर तनाव। इन दोनों ने यहां का तापमान बढ़ा दिया है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। ऐसे में नेताओं को अपनी सुरक्षा को लेकर टेंशन बढ़ने लगी है। [ बिहार में बहुत कठिन है डगर भाजपा की ]

अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित ये नेता अब बुलेटप्रूफ गाड़ियों और बुलेटप्रूफ जैकेट का इस्तेमाल करने लगे हैं। यहीं वजह है कि बिहार में चुनाव से पहले बुलेटप्रूफ जैकैट्स और गाड़ियों की मांग में इजाफा होता दिख रहा है। गाड़ियों के डिलर्स को धड़ाधड़ आर्डर मिल रहे हैं, मांग के हिसाब से माल तैयार हो रहा है और जल्द से जल्द डिलीवरी ली जा रही है।
तो सच में सत्ता में आने के लिए लालू ने पिया जहर?
इस बढती डिमांड के पीछे वजह सिर्फ एक है कि चुनाव के दौरान आपसी रंजिशों से डरे हुए नेता अपनी सुरक्षा को लेकर बुलेटप्रूफ जैकेट और गाड़ियों की ओर रुख कर रहे हैं। अपनी सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए बुलेटप्रूफ जैकेट्स पहन रहे हैं, साथ गाड़ियों को भी बुलेटप्रूफ बनवा रहे हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव: नीतीश, लालू, राबड़ी नहीं लड़ेंगे चुनाव !
कंपनी की माने तो बुलेटप्रूफ जैकैट्स की मांग हजारों में तो बुलेटप्रूफ गाड़ियों की मांग सैकड़ों में हैं। कंपनी के मुताबिक बुलेटप्रूफ जैकेट्स की कीमत लगभग सवा लाख रुपए हैं तो वहीं एक गाड़ी को बुलेटप्रूफ बनाने की लागत भी लाखों में हैं।
बिहार चुनाव 2015: दोस्त बने दुश्मन और दुश्मन बने दोस्त
पटना, सिवान, बेगूसराय और पूर्णिया जैसे जिलों में बुलेटप्रूफ सुरक्षा की ज्यादा डिमांड है। वहीं बुलेटप्रूऱ जैकेट और गाड़ियां बनाने वाली कंपनी का मानना है कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे है इसकी मांग और बढ़ती जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications