मुखिया के दबंग पति ने की दलित युवकों के साथ मारपीट, करवा दिया मुंह में पेशाब

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मुखिया के दबंग पति ने दो दलित युवकों के साथ पहले जमकर मारपीट की और फिर अपने भतीजे से उनके मुंह में पेशाब करवाया। जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरपुर जिले के पारू प्रखंड के बाबूटोला में हो रहे अन्नपूर्णा महायज्ञ को देखने दो दलित युवक गए थे। यहां की मुखिया के पति मुकेश ठाकुर ने दोनों युवको पर मोटरसाइकिल चोरी का आरोप लगाते हुए उन्‍हें मारने पीटने लगा।

Dabang upper caste man 'urinate' in dalit youth's mouth in Bihar

मारने-पीटने के बाद जब वो थक गया तो उसने अपने भतीजे से इन दोनों दलित युवकों के मुंह में पेशाब करवा दिया। इस मामले में पीडि़त दलित युवक की मां सुनीता देवी ने पारु थाने मे पारू उत्तरी पंचायत की मुखिया के पति समेत 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। सुनीता देवी का आरोप है कि 20 जुलाई को उसका पुत्र राजीव और एक रिश्तेदार मुन्ना पासवान मोटरसाइकिल से पारु थाना क्षेत्र में चल रहे अनपूर्णा महायज्ञ का मेला देखने के लिए गए थे।

मेला देखने जाने के दौरान रास्ते में ही मुखिया के पति मुकेश ठाकुर ने अपने समर्थकों के साथ उन्‍हें रोक लिया और बाइक चोरी करने के आरोप मे जमकर मारा-पीटा। मारपीट के बाद जब इन दोनों युवकों ने अपने आप को बेकसूर बताते हुए छोड़ देने की बात कही तो मुखिया के पति ने अपने भतीजे से इन दोनों के मुंह में पेशाब करवा दिया। आसपास के लोगों की पहल से इन दोनों को बचाया गया। मुजफ्फरपुर के एसएसपी विवेक कुमार ने बताया है कि मामले की सूचना मिलते संबंधित थाना अध्यक्ष के साथ साथ पश्चिमी डीएसपी को मामले की छानबीन करने का आदेश दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+