बिहार में 48 घंटे के अंदर चार शूटआउट, राजद नेता की बहन को मारी गोली, 2 जख्मी, गैस वेंडर ने भी गंवाई जान

Patna news, पटना। बिहार में पिछले 48 घंटे के दौरान अपराधियों ने बिहार की राजधानी पटना और इससे सटे भोजपुर जिले के आरा में शूटआउट की चार घटनाओं को अंजाम देते हुए एक महिला और एक गैस वेंडर की हत्या कर दी, वहीं गोलीबारी की 2 वारदातों में दो शख्स गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पहली घटना पटना से सटे भोजपुर जिले के आरा की है जहां सोमवार की रात हथियारबंद 10 अपराधियों ने घर में घुसकर एक महिला को गोली मार दी और फरार हो गए।

crime in bihar, many shootout one after other

मृतका का नाम शबनम तारा बताया जा रहा है। गोलीबारी की इस घटना में मृतका शबनम तारा का भाई और राजद के आरा नगर सचिव अक़ील अहमद भी गोली लगने से घायल हो गए जिनका इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है। हत्या की इस वारदात में इलाके के कुख्यात अपराधी खुर्शीद मियां और उसके गैंग का नाम आ रहा है जो घटना के बाद से अबतक फरार हैं। इस सनसनीखेज घटना में पुलिस ने अबतक 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।

crime in bihar, many shootout one after other

जानकारी के मुताबिक मृतका शबनम तारा के भाई और बैग दुकानदार इमरान आलम की भी पिछले साल 6 दिसंबर को खुर्शीद मियां और उसके गुर्गों ने सरे बाजार दुकान में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। शबनम इमरान हत्याकांड की मुख्य गवाह थी जिसे 15 दिनों पहले खुर्शीद मियां के गुर्गों ने गवाही न देने की धमकी दी थी। धमकी के बाबत शबनम ने कुछ दिन पहले नगर थाने में 5 नामजदों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शबनम के परिजनों के मुताबिक इसी बात को लेकर खुर्शीद मियां के गुर्गों ने शबनम की हत्या कर दी। इस घटना के कुछ ही घंटे बीते थे की आरा के नगर थाना के आनंद नगर में अपराधियों ने अपने दोस्तों के साथ शादी समारोह में शामिल होने जा रहे एक युवक के पेट और पैर में गोली मार दी। जख्मी का नाम राजा बताया जा रहा है जिसका इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं इस घटना की छानबीन में पुलिस जुटी ही थी की अपराधियों ने आरा के नवादा थाना इलाके के महाराणा प्रताप नगर में 3 की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक के पेट में गोली मार दी और फरार हो गए।

जख्मी युवक का नाम रवि कुमार बताया जा रहा है जिसका इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस घटना के पीछे पुराना विवाद बता रही है। इधर बुधवार सुबह बेखौफ अपराधियों ने राजधानी पटना में एक गैस वेंडर की गोली मारकर हत्या कर दी। गैस वेंडर का नाम कुंदन कुमार बताया जा रहा है। घटना दानापुर थाना के गोला रोड की है। बताया जाता है कि बुधवार सुबह रोजाना की तरह गैस वेंडर कुंदन कुमार गैस गोदाम गैस सिलेंडर लेने पहुंचा था। कुंदन गैस का ठेला लेकर जैसे ही गोदाम से बाहर निकला पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसे गोली मार दी। घटना के बाद गैस गोदाम के कर्मचारियों ने उठाए दानापुर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सुबह-सुबह हुई इस घटना के बाद से ही इलाके में तनाव है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+