लॉज में संदिग्ध हालत में मिले प्रेमी-प्रेमिका, थाने लाकर पुलिस ने लगवाए सात फेरे
Patna news, पटना। बिहार के भोजपुर जिले में पुलिस ने एक प्रेमी युगल को संदिग्ध हालात में बरामद करने के बाद अपनी देखरेख में थाने में ही शादी करा दी। प्रेमी युगल के परिजनों की रजामंदी के बाद हुई इस शादी के गवाह थाने के सभी पुलिसकर्मी, स्थानीय जनप्रतिनिधि समेत आमलोग भी बने।

प्रेमी युगल को थाने लाई पुलिस
मामला भोजपुर जिले के पिरो थाना इलाके से जुड़ा है। दरअसल गुरुवार की दोपहर पिरो पुलिस ने पिरो के एक लॉज से संदिग्ध हालत में थाना क्षेत्र के नोनार गांव निवासी विनोद सिंह के बेटे शिवशंकर कुमार और पास के ही गांव चकिया की निवासी प्रेमलता कुमारी नामक एक युवती को बरामद किया। प्रेमी युगल को लेकर पिरो पुलिस थाने लेकर पहुंची।

परिजनों ने दी रजामंदी
थाना परिसर में हुई पुलिस की पूछताछ के दौरान युवक और युवती ने खुद को प्रेमी युगल बताते हुए उनकी जल्द ही शादी होने की बात कही। प्रेमी युगल ने पुलिस को बताया कि वो दोनों एक-दूसरे से मिलने पिरो स्थित एक लॉज में पहुंचे थे। प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आते ही पुलिस ने प्रेमी युगल के परिजनों को तत्काल थाना परिसर बुलाया। युवक और युवती के परिजनों के थाना परिसर पहुंचने के बाद पुलिस के प्रयास से दोनों के परिजनों ने भी जल्द ही प्रेमी युगल की शादी करने पर अपनी रजामंदी दे दी।

लोगों ने दिया वर-वधू को आशीर्वाद
दोनों पक्षों की रजामंदी मिलते ही पिरो थाने की पुलिस की देखरेख में तत्काल शादी की तैयारी कराई गई और थाना परिसर में मौजूद शिव मंदिर में ही वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रेमी युगल विवाह के बंधन में बंध गए। गुरुवार देर शाम थाना परिसर में हुई इस शादी को देखने के लिए भारी संख्या में लोग थाना परिसर में जुटे रहे वहीं प्रेमी युगल के परिजनों ने भी इस दहेज रहित शादी पर खुशी जताते हुए वर और वधु को अपना आशीर्वाद दिया। वहीं इस शादी के गवाह बने पिरो थाने के पुलिसकर्मियों और मौके पर मौजूद लोगों ने भी दोनों को मंगलमय जीवन का आशीर्वाद दिया।
ये भी पढ़ें- मकान को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए सीओ रंगेहाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications